Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरविधायक चैंपियन की सुरक्षा हटाये जाने के मामले में हाईकोर्ट का इनकार

विधायक चैंपियन की सुरक्षा हटाये जाने के मामले में हाईकोर्ट का इनकार


नैनीताल। संवाददाता। भाजपा से निष्कासित विधायक कुंवर प्रणव चैम्पियन की सुरक्षा हटाये जाने के मामले में सुनवाई करने से नैनीताल हाईकोट्र द्वारा इंकार कर दिया गया है।

अपनी जेड प्लस सुरक्षा हटाये जाने के सरकार के निर्णय को चैम्पियन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर सुनवाई करने से हाईकोर्ट द्वारा इंकार कर दिया गया है। चैम्पियन को 2016 में जेड प्लस सुरक्षा उस समय मुहैया करायी गयी थी जब कांग्रेस के 10 मंत्री व विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था और हरीश रावत सरकार को गिराने का प्रयास किया गया था।

अभी बीते दिनों एक विवादित वीडियों पर संज्ञान लेते हुए भाजपा ने चैम्पियन को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। तथा उनकी सुरक्षा भी वापस ले ली गयी है। अपने व अपने परिवार को खतरा बताते हुए चैम्पियन ने अपनी सुरक्षा हटाये जाने को हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए सुरक्षा बहाल रखने की मांग की थी जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवायी करने से इंकार कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments