Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरभाजपा से निष्कासित विधायक कुवंर प्रणव को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत

भाजपा से निष्कासित विधायक कुवंर प्रणव को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत


नैनीताल। भाजपा से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन को वाई प्लस सुरक्षा हटाये जाने के खिलाफ हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने चैंपियन को एसएसपी हरिद्वार को प्रत्यावेदन देने और एसएसपी को इसे एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश दिए हैं।

इससे पहले विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की सुरक्षा हटाने के खिलाफ दायर याचिका पर न्यायमूर्ति आलोक सिंह एवं न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की खंडपीठ ने अपरिहार्य कारण से सुनवाई से इनकार कर दिया था।

उन्होंने मामला अन्य बेंच को रेफर कर दिया था। चैंपियन ने 25 साल से मिली वाई प्लस सुरक्षा हटाने को चुनौती दी थी। खानपुर के विधायक कुंवर प्रवण चैंपियन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी कि उन्हें भाजपा से बाहर करने के बाद उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है और उनके असलहे के लाइसेंस भी रद्द कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments