Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरवित्त मंत्री प्रकाश पंत की राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी...

वित्त मंत्री प्रकाश पंत की राज्य के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी घोषणा : 35 हजार पद रिक्त; 15 हजार पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

  • उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी 45 हजार करोड़ के कर्ज का भार ढो रही है।
  • इसे चुकाने के साथ ही उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाया जाना है। सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। 
  • 35 हजार पद रिक्त हैं और इनमें से 15 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  • बाकी पदों के लिए भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

हल्द्वानी (नैनीताल) : प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने शुक्रवार को राज्य के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम विभागों में 35 हजार पद रिक्त हैं और इनमें से 15 हजार पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाकी पदों के लिए भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए 150057 करोड़ Rs की आय के संसाधन बढ़ाने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। श्री पंत शुक्रवार को यहां राजकीय इंटर कालेज परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गैर मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री प्रकाश चंद्र पंत ने दो दर्जन से अधिक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अभी 45 हजार करोड़ के कर्ज का भार ढो रही है। इसे चुकाने के साथ ही उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाया जाना है। सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। इस जनसभा को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संबोधित करना था, लेकिन अस्वस्थता के कारण सीएम नहीं आ पाए। इससे लोगों में मायूसी भी देखी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिह कोश्यारी ने की। पंत ने कहा कि आज सीएम को कोटाबाग महाविद्यालय में कृषि विषय की स्वीकृति की घोषणा करनी थीं। सरकार इसे स्वीकृति दे चुकी है। महाविद्यालय के विस्तार के लिए 154 बीघा जमीन मिल गई है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार कालाढूंगी को आदर्श विस क्षेत्र बनाने जा रही हैं। उन्होंने केंद्र की तमाम योजनाओं का भी बखान किया जबकि विधायक भगत ने भी पूरी ताकत से विकास किए जाने का भरोसा दिया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सभी प्रमुख नेताओं का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर विधायक दीवान सिंह विष्ट, नवीन दुम्का, संजीव आर्य,रामसिह कैड़ा, अध्यक्ष नैनीताल जिला सहकारी बैंक राजेन्द्र सिंह नेगी,अध्यक्ष नगर पुष्कर कत्यूरा,ब्लाक प्रमुख हेमा टम्टा, मेयर डा, जोगेंदर पाल सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप विष्ट, मनोज साह,महामंत्री गजराज सिह विष्ट, डा. अनिल कपूर डब्बू, कमल नयन जोशी, प्रताप बोरा, ममता पलड़िया, भरत नेगी, महेन्द्र गिरी, शांति भट्ट, नरेंद्र विष्ट,लाखन निगलटिया, सुरेश तिवारी, प्रकाश हबरेला, प्रकाश गजरौला समेत तमाम लोग मौजूद थे। (saabhar rashtriy sahara) 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments