Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनैनीताल में रोमांच से भरी नौकायान प्रतियोगिता शुरू

नैनीताल में रोमांच से भरी नौकायान प्रतियोगिता शुरू

देहरादून। संवाददाता। नैनीताल यॉट क्लब की ओर से गवर्नर्स गोल्ड कप पाल नौकायान प्रतियोगिता शुरू हो गई है। टूर्नामेंट में नैनीताल यॉट क्लब समेत तमिलनाडु सेलिंग एशोसिएशन, सिकंदराबाद सेलिंग क्लब, रॉयल बॉम्बे यॉट क्लब की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

बोट हाउस क्लब में प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की रेस को भी फ्लैग ऑफ किया। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सरकार जल क्रीड़ा प्रतियोगिता को बढ़ावा देगी।

उन्होंने सामर्थ्यवान लोगों से शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने में सहयोग की अपील भी की। इस दौरान मंत्री द्वारा सबसे बुजुर्ग सेलर डीएस मजीठिया(96 वर्ष) को सम्मानित किया गया। आयोजक क्लब के कमोडोर वीर श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments