Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरदोबारा चुनाव कराने के मामलें में सीएम ने हाईकोर्ट में हलफनाम दाखिल...

दोबारा चुनाव कराने के मामलें में सीएम ने हाईकोर्ट में हलफनाम दाखिल किया

देहरादून। संवाददाता। डोईवाला विधानसभा चुनाव दोबारा कराने संबंधी याचिका के मामले में सीएम की ओर से हाई कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया गया। हाई कोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद नियत कर दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से तीन सप्ताह के भीतर प्रति शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

डोईवाला विधानसभा क्षेत्र की निर्दलीय प्रत्याशी रही हेमा पुरोहित ने चुनाव याचिका दायर कर कहा था कि नामांकन पत्र में दस्तखत करना छूट गए थे, मगर दस्तखत करने का मौका दिए बगैर नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया। याचिका में इस सीट पर दोबारा चुनाव की मांग की गई है।

याचिका में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी रहे व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी पक्षकार बनाया है। पूर्व में कोर्ट ने विपक्षीगणों को शपथ पत्र प्रस्तुत करने के आदेश पारित किए थे। गुरुवार को सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें याचिका को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 तथा हाई कोर्ट के रूल्स के विपरीत बताते हुए खारिज करने की मांग की गई है।

शपथ पत्र में करप्ट प्रेक्टिस के आरोप को गलत करार देते हुए कहा गया है कि याची की ओर से ऐसा कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया गया है। यह भी कहा है कि याचिकाकर्ता ने जानबूझकर गलत नामांकन पत्र भरा, याचिकाकर्ता की मंशा चुनाव लड़ने की थी ही नहीं, बल्कि चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देने की थी। यही वजह थी कि मौका मिलने के बाद भी नामांकन पत्र की गलती को नहीं सुधारा गया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments