Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरप्रेम प्रसंग में धोखा खाने के चलते युवक ने निकला जहर हुई...

प्रेम प्रसंग में धोखा खाने के चलते युवक ने निकला जहर हुई मौत

उधमसिंह नगर। संवाददाता। काशीपुर प्रेम प्रसंग में एक युवक ने जहर गटक लिया। तबियत बिगड़ती देख परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

ग्राम जसपुर-खुर्द निवासी विनोद ठाकुर (27) पुत्र भानू प्रकाश पीओपी करने का काम करता था। एसआई संजीत कुमार ने बताया कि युवक का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इससे खफा युवक ने जहर खा लिया।

तबियत बिगड़ती देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन फानन परिजनों ने निजी वाहन से उसे मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने देर रात करीब 11 बजे दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। करीब एक वर्ष पूर्व मृत के बड़े भाई की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments