Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनैनीताल में राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।

नैनीताल में राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।

नैनीताल (संवाददाता) : राज्य स्थापना दिवस पर विधायक संजीव आर्य, जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।

फ्लैट्स में राज्य स्थपना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक दलों व स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। विधायक संजीव आर्य ने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। हर क्षेत्र में समान रूप से विकास योजनाएं चलाने के प्रयास हो रहे हैं।

जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रैली भी निकाली। जिसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments