Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरआठवें जोहार महोत्सव का रंगारंग आगाज; पारंपरिक परिधानों में सजकर जोहार की...

आठवें जोहार महोत्सव का रंगारंग आगाज; पारंपरिक परिधानों में सजकर जोहार की महिलाओं ने निकाली यात्रा ।

हल्द्वानी (संवाददाता) : शहर में आठवें जोहार महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। इस दौरान पारंपरिक परिधानों में सजकर जोहार की महिलाओं ने यात्रा निकाली। इस दौरान ऐसा एहसास हो रहा मानो जोहार की संस्कृति हल्द्वानी की जमीं पर उतर आई हो।

शनिवार को भोटिया पड़ाव दो नहरिया में 8वें जोहार महोत्सव का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने जोहारी शौका संस्कृति पर आधारित रं यात्रा निकाली। जिसमें पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोगों को जोहार की संस्कृति से रूबरू कराया। इस दौरान पूरा माहौल संस्कृतिमय हो गया।

महोत्सव के प्रथम सत्र में रं यात्रा के आयोजन के बाद दूसरे सत्र में सरस्वती वंदना,सास्कृतिक कार्यक्रम, टीम क्वीज प्रतियोगिता व जोहार शौका बोली प्रतियोगिता, लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता, जोहार शौका महिला-पुरुष व बच्चों की समूह गान व एकल प्रतियोगिता, रं कल्याण समिति धारचूला की प्रस्तुति, महिलाओं की अंताक्षरी प्रतियोगिता, मां नैना ग्रुप खटीमा की प्रस्तुति, बेबी प्रियंका की प्रस्तुति, फौजी ललित मोहन की गायन संध्या आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments