Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसरकार ने सुना नहीं तो भीमताल में कटको पुनिया के ग्रामीणों ने...

सरकार ने सुना नहीं तो भीमताल में कटको पुनिया के ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक किलोमीटर सड़क बना डाली।

भीमताल(नैनीताल) : भीमताल में कटको पुनिया के ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक किलोमीटर सड़क बना डाली। इस सड़क के निर्माण की मांग ग्रामीण पिछले दो वर्ष से कर रहे थे। सरकार ने नहीं सुनी तो अनदेखी से त्रस्त ग्रामीण अब खुद ही मोटर मार्ग बनाने में जुट गए हैं।

विकासखंड भीमताल के अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों ने क्षेत्र में एक किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण श्रमदान कर कार्य प्रारंभ कर दिया है। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख सोनू बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कटको-पुनिया से एक किलोमीटर मोटर मार्ग की निर्माण की मांग लगभग दो सालों से की जा रही है। लेकिन शासन और प्रशासन की अनदेखी के चलते आजतक यह मार्ग नहीं बन पाया।

इससे आहत होके आज ग्रामीणों ने स्वयं ही कुदाल और बेलचा लेकर श्रमदान कर एक किलोमीटर मोटर मार्ग बनाने का संकल्प लिया और कार्य प्रारंभ कर दिया है। पहले दिन ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ सौ मीटर मार्ग का निर्माण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments