Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरनैनीताल में बंदर से डर कर सीढ़ी से गिरी मासूम बच्ची की...

नैनीताल में बंदर से डर कर सीढ़ी से गिरी मासूम बच्ची की मौत

नैनीताल (संवाददाता) : नैनीताल के बलमोरल कम्पाउंड में बंदर से दर कर सीढ़ी चढ़ रही एक मासूम बच्ची गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजन बीडी बांडे जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी रेफर किया गया। लेकिन हल्द्वानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक बलमोरल कम्पाउंड निवासी 11 वर्षीय साक्षी राणा घर की सीढ़ी पर चढ़ रही थी। इस दौरान पास पहुंचे बंदर की दहशत से वह सीढ़ी से गिर गई। परिजन करीब 2.45 बजे उसे गंभीर हालत में बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत बिगड़ने पर उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

नैनीताल में लंबे समय से बंदरों ने लोगों को परेशान कर रखा है। यह मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद प्रशासन को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बावजूद इसके शहर में बंदरों की दहशत कम नहीं हो रही है। जिसके चलते आज एक बच्ची असमय मौत का शिकार हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments