Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरकॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज में तैनात वन रक्षक संदिग्ध परिस्थिति में...

कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज में तैनात वन रक्षक संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर लटका मिला।

रामनगर (संवाददाता) : कॉर्बेट पार्क में संदिग्ध परिस्थिति में वन रक्षक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है।

कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज में तैनात वन रक्षक सुरेश भट्ट वन चौकी से गुरुवार रात से गायब था। उसके साथियों ने उसकी खोजबीन का प्रयास भी किया, लेकिन उसका पता नही चला।

सुबह उसका शव एक कर्मचारी ने चौकी से बाहर पेड़ पर लटका देखा। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सूचना पार्क के निदेशक सुरेंद्र मेहरा व उपनिदेशक अमित वर्मा को दी। मृतक कर्मचारी चंपावत जिले का बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments