Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरमुनाफा कमा रहा है परिवहन निगम; बीते माह कमाया बीस करोड़ का...

मुनाफा कमा रहा है परिवहन निगम; बीते माह कमाया बीस करोड़ का मुनाफा; परिवहन मंत्री यशपाल ने कहा-फिजूलखर्ची रोकने के लिए हो रहा है काम।

हल्द्वानी (संवाददाता) :  परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने दावा किया है कि अक्टूबर में निगम ने सीधे तौर पर बीस करोड़ का लाभ अर्जित किया। उन्होंने कहा राज्य परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि यूपी के साथ परिवहन संपत्तियों के हस्तातंरण को लेकर दोनों राज्य के सीएम जल्दी ही किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे।

श्री आर्य ने शुक्रवार को छड़ैल स्थित अपने निजी आवास में मीडिया के सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग को घाटे से उबारने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। नीति निर्धारण से लेकर क्रियान्वयन तक में सभी चीजें सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दून, यूएसनगर एवं हल्द्वानी में इलेक्ट्रिक बस चलाने पर भी अमल हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई नए रुटों में बसों का संचालन किया जाने वाला है।

उन्होंने बताया कि निगम में फिजूलखर्ची रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। इसका असर दिखाई भी देने लगा है। उन्होंने कहा कि यूपी एवं यूके की परिवहन संपत्तियों का हस्तातंरण एवं अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दोनों राज्यों के सीएम के बीच बैठक जल्द होने जा रही है। इसमें करार भी होगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद परिवहन निगम के आर्थिक हालात सुधरने लग जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments