Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरहमुमानगढ़ी पार्क में मिला बंगलुरू में होटल मैनेजमेंट कर रहे छात्र का...

हमुमानगढ़ी पार्क में मिला बंगलुरू में होटल मैनेजमेंट कर रहे छात्र का शव।

नैनीताल (संवाददाता) : शहर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर हल्द्वानी रोड स्थित हमुमानगढ़ी पार्क में एक युवक का शव मिला। आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त हुई। वह बंगलुरू में होटल मैनेजमेंट का छात्र था।

सुबह पार्क में शव को देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बैग से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कराई।

उसकी पहचान 22 साल के अनिल सिंह बिष्ट पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी बेतालघाट के रूप में हुई।

बताया जाता है कि अनिल बंगलुरू में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा था और अपने भाई के साथ रहता था। पुलिस की पड़ताल में पता चला है कि वह करीब एक सप्ताह पहले रिश्तेदारी में हल्द्वानी आया था।

उसके मुंह से झाग निकल रहा था। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह के बारे में कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments