Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरउत्तराखंड के होनहार छात्र शिवांंश ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा में पाया...

उत्तराखंड के होनहार छात्र शिवांंश ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा में पाया देश में पहला स्थान; पुणे के खड़कवासला में लेगा प्रशिक्षण

रामनगर (संवाददाता) : उत्तराखंड के बेटे ने एकबार फिर से उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। रामनगर के छात्र शिवांंश ने एनडीए की प्रवेश परीक्षा में देश में सर्वोच्च स्थान हासिल कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना है।

रामनगर के मोहल्ला भवानीगंज स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी सुभाष जोशी के पुत्र शिवांश जोशी(17 वर्ष) ने इस साल 24 अप्रैल को संपन्न हुई एनडीए की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। रविवार को घोषित परिणाम के बाद शिवांश ने देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। शिवांश जोशी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहली रैंक प्राप्त की है।

बेटे की इस उपलब्धि को लेकर परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रतिभावान छात्र शिवांश ने इसी साल लिटिल स्कॉलर स्कूल से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसके पिता सुभाष जोशी हल्द्वानी स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जबकि उसकी मां तनुजा जोशी ग्राम चिल्किया स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। शिवांश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है। वहीं अब जल्द ही शिवांश तीन साल का प्रशिक्षण प्राप्त करने के पुणे के खड़कवासला रवाना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments