Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरसड़क हादसे मे युवक की मौत

सड़क हादसे मे युवक की मौत

रामनगर। संवाददाता। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक उधमसिंह नगर जिले का रहने वाला था, जो किसी काम से रामनगर आ रहा था।जानकारी के मुताबिक ग्राम खरमासी धनोरी उधमसिंह नगर निवासी संजय (28 वर्ष) पुत्र जगदीश प्रसाद बाइक से रामनगर काम से आ रहा था। इस बीच सती मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

सूचना पर पहुंची पीरूमदारा पुलिस घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि संजय ग्राम जस्सागंज निवासी रमेश सैनी के टैक्टर का ड्राइवर था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments