Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डCongress 136th Foundation Day: कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

Congress 136th Foundation Day: कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

हल्द्वानी। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को हल्द्वानी के बाजार क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापकों को याद करने के साथ देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को लेकर भी लोगों को बताया। भीड़भाड़ वाले बाजार में कांग्रेस तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए निकल रहे थे।

महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा शहीद पार्क से शुरू हुई। इससे पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद रामलीला मैदान, पटेल चैकी, मीरा मार्ग, कारखाना बाजार, रस्सी बाजार आदि में घूमी। शहीद पार्क में आयोजित सभा के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास धोखेबाजी का हीं बल्कि देश के लिए मर मिटने का रहा है। अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की वजह से हजारों कांग्रेसियों को जेल जाना पड़ा था। उसके बावजूद किसी ने भी हार न मानी।

वहीं, आजादी के बाद से अब तक बनी कांग्रेसी सरकारों ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया। सबसे ज्यादा स्वतंत्रता सेनानी भी कांग्रेस पार्टी में ही मिलेंगे। वहीं, अन्य नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपने कब्जे में लेने में तुली है। जबकि लोकतंत्र कायम करने के लिए ही अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया गया था। रैली में शामिल कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगाते हुए निकल रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता सुमित हृदेयश, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, रोहित भट्ट, प्रदीप नेगी, पार्षद हेमंत शर्मा, राजेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments