Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डEid al-Adha : कुर्बानी से पहले अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी...

Eid al-Adha : कुर्बानी से पहले अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

हल्द्वानी : ईद-उल-अजहा यानी बकरीद पर बुधवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ मांगी। कोरोना महामारी के खात्मे की भी दुआ की गई। हल्द्वानी के ईदगाह में सुबह सात बजे सीमित लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी। जामा मस्जिद, गफारी मस्जिद, बड़ी मस्जिद समेत शहर के अन्य मस्जिदों में भी अकीदतमंदों ने नमाज पढ़ी। कई मस्जिदों में सुबह 6:00 बजे से पहले ही नमाज अदा कर दी गई। ईदगाह के बाहर सुरक्षा और व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचीं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की और एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बकरीद की नमाज के बाद कुर्बानी दी गई। प्रशासन ने कुर्बानी में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

नैनीताल में पुलिस के पहरे में पढ़ी गई नमाज

जिला मुख्यालय में बकरीद का पर्व कोविड महामारी की वजह से सादगी के साथ मनाया जा रहा है। मल्लीताल जामा मस्जिद में सिर्फ 50 लोगों को ही नमाज की अनुमति दी गई। बुधवार सुबह सख्त पुलिस पहरे के बीच ईमाम अब्दुल खालिक द्वारा नमाज अदा कराई गई। इस दौरान मुल्क में अमन चैन तथा कोरोना महामारी के खात्मे की दुआ मांगी गई। मस्जिद में 50 की संख्या पार होने के बाद लोगों को रोक दिया गया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह समेत पुलिस फोर्स तैनात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments