Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालउत्‍तराखंड के इस माता मंदिर में बढ़ी भक्‍तों की भीड़, महीने में...

उत्‍तराखंड के इस माता मंदिर में बढ़ी भक्‍तों की भीड़, महीने में पहुंच रहे करीब साढ़े चार लाख श्रद्धालु

रामनगर। गिरिजा मंदिर में श्रद्धालुओं के आस्था की डोर मजबूत होती जा रही है। मंदिर तीर्थाटन के रूप में और तेजी से विकसित हो रहा है और पहले की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। रोजाना मंदिर में लगभग 15 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जनवरी से दस जून तक वन विभाग को श्रद्धालुओं के वाहनों से इको रिस्टोरेशन शुल्क के रूप में 21.24 लाख रुपये का राजस्व मिला है।
गिरिजा देवी मंदिर रामनगर का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां दूर दूर से श्रद्धालु मनोकामना के लिए पहुंचते हैं। उत्तराखंड व उत्तरप्रदेश के क्षेत्रों से लोग मंदिर पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल पहले की तुलना में काफी श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना 15 हजार व महीने में साढ़े चार लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

गिरिजा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से ईको रेस्टोरेशन शुल्क के रूप में वाहनों को वन क्षेत्र में खड़े करने का शुल्क लेता है। वन विभाग से मिले शुल्क के आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से 31 मई तक 70 हजार छोटे बड़े वाहनों से वन विभाग को 18.66 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।जबकि एक जून से दस जून तक करीब चार वाहनों से वन विभाग को 2.57 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

एक से दस जून के बीच में सबसे ज्यादा वन विभाग को 35200 रुपये सात जून को श्रद्धालुओं के वाहन से मिला। इसके अलावा जनवरी से मई तक सबसे ज्यादा मई माह में 5.11 लाख रुपये का शुल्क श्रद्धालुओं के वाहनों से प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments