Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे कर्नाटक के जस्टिस रवि मलिमथ,...

उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे कर्नाटक के जस्टिस रवि मलिमथ, नोटिफिकेशन जारी

नैनीताल। कर्नाटक न्यायिक अकादमी के अध्यक्ष व जस्टिस रवि मलिमथ उत्तराखंड के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने 12 फरवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन का रिटायरमेंट 31 जुलाई को है।

उत्तराखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता कार्तिकेय हरि गुप्ता ने बताया कि, नोटिफिकेशन जारी हो गया है, लेकिन मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन को नई तैनाती कहां मिली है, नोटिफिकेशन में यह तय नहीं किया गया है।

कौन हैं जस्टिस रवि मलिमथ
बता दें कि 25 मई 1962 को जन्मे जस्टिस मलिमथ स्वर्गीय वीएस मलिमथ के बेटे हैं, जो कि केरल और कर्नाटक में उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश भी थे। न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने पहली बार 28 जनवरी 1987 को बेंगलुरु में एक वकील के रूप में काम करना शुरू किया था।

इसके बाद उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय, बेंगलुरु में संवैधानिक, सिविल,आपराधिक, श्रम सेवा में अभ्यास किया। 18 फरवरी 2008 को उन्हें कर्नाटक के उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 फरवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments