Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकाशीपुरः खाली पड़े भूखंड में मिला 2 साल के लापता बच्चे का...

काशीपुरः खाली पड़े भूखंड में मिला 2 साल के लापता बच्चे का शव, हत्या की आशंका

काशीपुर। रविवार को लापता हुए दो साल के बच्चे का शव ढकिया गुलाबो में एक खाली पड़े भूखंड में पानी में पड़ा मिला। बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढकिया गुलाबो निवासी मान सिंह का दो साल के बेटा अंश अपने बड़े भाई राघव के साथ घर से निकला था। उसके बाद उसका कोई पता नहीं लगा।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में बच्चे को खोजती रही। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने एक भूखंड में भरे पानी में बच्चे का शव पड़ा देखा। और पुलिस को सूचना दी।

बच्चे का पिता का नाम मोहन सिंह है। मां किशनकली मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments