Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिसान रैली: गदरपुर में मंत्री अरविंद पांडे के वाहन पर फेंकी चूड़ि‍यां,...

किसान रैली: गदरपुर में मंत्री अरविंद पांडे के वाहन पर फेंकी चूड़ि‍यां, रुद्रपुर में ठुकराल की रैली पर फेंका संतरा

नैनीताल। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर जिले में भाजपा किसान रैली निकाल रही है। इसका मकसद कृषि कानून को लेकर समर्थन जुटाना व किसानों का कानून को लेकर जागरूक करना है। सुबह से ही जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता व किसान अपने वाहनों से रुद्रपुर में लिए निकल पड़े। इस दौरान कई जगहों पर उन्‍हें कांग्रेस व आप के कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। गदरपुर में मंत्री अरविंद पांडे के काफ‍िले पर कांग्रेसियों ने चूड‍ियां फेंकी। वहीं काशीपुर में किसान रैली के वाहनों पर कांग्रेस व आप कार्यकर्ताओं ने घेरकर उन पर कब्‍जा जमा लिया। बाजपुर में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले रुद्रपुर जा रहे किसानों को लेबड़ा पुल पर रोका गया। पुलिस ने किसानों के बीच में कहासुनी हुई इस बीच जबरदस्त विरोध प्रदर्शन  भी हुआ।

गदरपुर : गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे अपने आवास  से काफिले के साथ रुद्रपुर के लिए निकले। जब वह नगर में पहुंचे तो कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर ने उनकी सरकारी गाड़ी को रोककर नारेबाजी करते हुए उनकी कार की तरफ चूड़ियां फेंकी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुछ समझते तो उन्होंने अपनी गाड़ी धीरे करवा कर चूड़ियां फेंक रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर नमस्कार किया। इस घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

काशीपुर : यहां पर कृषि बिल के समर्थन में विधायक हरभजन सिंह चीमा के नेतृत्व काशीपुर से रुद्रपुर चलो रैली का होना था। इस दौरान कृषि बिल के समर्थन में निकाली जा रही रैली में पहुंचकर किसानों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों, के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रैली में पहुंचकर भाजपा मुर्दाबाद नारे लगा कर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं किसानों का विरोध देख रैली के समर्थन में विधायक चीमा नहीं पहुंचे। वहीं, मेयर की गाड़ी पर पथराव की भी खबर है। इस दौरान प्रभारी एसडीएम चोटिल भी हुए हैं। किसानों और भाजपा के कार्यकर्ताओं में नोकझोंक भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्‍का बल प्रयोग भी किया।

बाजपुर : गुरुवार को  भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष  कर्म सिंह  के नेतृत्व सभी में रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग 74 पर स्थित लेबड़ा पुल पर किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया गया, जिसके चलते काफी कहासुनी भी हुई। उनकी मांग थी कि केंद्र किसान कानून वापस ले।

रुद्रपुर : बाटा चौक के पास चल रहे किसान, कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन के सामने से कृषि बिल के समर्थन में विधायक राजकुमार ठुकराल को रैली ले जाना महंगा पड़ा। भड़के लोगों ने विधायक की रैली पर संतरों की बौछार कर दी। इससे पुलिस महकमे और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बैरिकेटिंग तोड़कर भाजपा की रैली में शामिल ट्रैक्टर ट्राली में कब्जा कर लिया। यह देख पुलिस फोर्स के साथ एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मोर्चा संभाला और बमुश्किल लोगों को शांत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments