Tuesday, March 10, 2026
Homeनैनीतालकिसान विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली की अनुमति न मिलने पर...

किसान विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली की अनुमति न मिलने पर कांग्रेस ने मंडी में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

नैनीताल। किसान विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली की अनुमति नहीं मिली तो कांग्रेस ने मंडी में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कृषि विधेयक वापस न लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

कांगेस ने शुक्रवार को किच्छा में कृषि विधेयक के विरोध में ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया था। प्रसाशन ने कांग्रेस के संयोजक सुरेश पपनेजा को रैली की अनुमति नही दी। जिस पर गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी परिसर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार पर हिटलरशाही का आरोप लगाते हुए कहा सरकार किसानों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कहा किसान इस देश का अन्नदाता है उसके साथ अन्याय बर्दाश्त नही किया जाएगा। कहा सरकार कितना भी दम लगा ले किसानों की आवाज दबा नही पाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर सरकार की नारेबाजी कर पर की लड़ाई का ऐलान कर दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, जितेंद्र बिष्ट, नारायण बिष्ट, गणेश उपाध्याय, बंटी पपनेजा, फिरदौस सलमानी, विनोद कोरंगा, गुड्डू तिवारी आदि मौजूद थे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments