Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधकिसी और से शादी करने से नाराज प्रमिका ने प्रेमी को उतरवाया...

किसी और से शादी करने से नाराज प्रमिका ने प्रेमी को उतरवाया मौत के घाट

हल्द्वानी। भीमताल रोड पर सलड़ी के निकट अमृतपुर-चंदादेवी मोड़ के पास एक मर्डर से सनसनी मच गई। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पौने चार बजे बाइक सवार ने युवा व्यवसायी नाजिम खान की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली व्यवसायी की दाहिनी आंख पर लगी थी जो सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। नाजिम की शादीशुदा प्रेमिका उसके साथ ही थी। पुलिस के अनुसार प्रेमिका ने कबूल किया है कि प्रेमी के शादी कर लेने से खफा होकर उसने हत्या कराई।


पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने व्यवसायी के साथ मौजूद महिला मित्र को हिरासत में ले लिया। महिला बड़ी मस्जिद के पास रहती है। पहले तो महिला ने हमलावर को पहचानने से इनकार किया। और बताया कि वह बोलेरो से नाजिम को अस्पताल लाई लेकिन कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और सच उगल दिया।

हिरासत में लेने के बाद नाजिम की प्रेमिका काफी देर तक पुलिस को छकाती रही, लेकिन देर रात काठगोदाम थाने में पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने बताया कि नाजिम से उसकी दोस्ती पुरानी थी। नाजिम ने उससे शादी का वादा किया था, लेकिन वादा तोड़कर उसने नवंबर में फौजिया से शादी कर ली और उसकी तरफ ध्यान नहीं देता था।

इसी कारण उसने नाजिम को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। योजना के तहत प्रेमिका ने अपने करीबी से घटना को अंजाम दिलाया। पुलिस प्रेमिका की पूछताछ के आधार पर कातिल की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि हमलावर के कब्जे में आने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पहले महिला ने पुलिस को बताया कि व्यवसायी नाजिम खान पर गोली चलाने वाला पीली जैकेट और खाकी रंग का पैंट पहने था।

नाजिम की प्रेमिका पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम जानकारी देने की जगह काफी घुमा रही थी। काठगोदाम थाने में महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। बताया कि उसका ससुराल रामपुर जिले के टांडा में है। पति लकवाग्रस्त है। महिला का कहना था कि उसके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। विरोध करने पर बाइक सवार और नाजिम के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद उसे गोली मारी गई।

प्रतीकात्मक

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से हमलावर के बारे में कुछ जानकारियां मिली तो महिला से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस इसी आधार पर दो संदिग्ध लोगों को छापा मारकर हिरासत में ले लिया है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments