Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकुमाऊं को भिगो सकती हैं प्री-मानसून फुहार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

कुमाऊं को भिगो सकती हैं प्री-मानसून फुहार, विभाग ने जारी किया अलर्ट

हल्द्वानी। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन से पहले प्री-मानसून फुहारें कुमाऊं को भिगो सकती है। मौसम विभाग ने 12 जून से पश्चिमी विक्षोभ का एक और सिस्टम सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके चलते कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में अगले सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पिथौरागढ़, नैनीताल व चम्पावत जिलों में कहीं कहीं पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने की संभावना को देखते हुए यातायात में सावधानी बरतने की सलाह जारी की है। बरसाती नालों के आसपास नहीं जाने ही हिदायत दी है। मैदानी इलाकों में तेज हवा चल सकती है।

अगले दो दिन परेशान करेगी गर्मी

प्री-मानसून बारिश से पहले गर्मी परेशान कर सकती है। विशेषकर मैदानी इलाकों में आगामी दो दिन जबरदस्त गर्मी पडऩे की संभावना है। हल्द्वानी, पंतनगर में तापमान 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है।

तय समय से आगे बढ़ रहा मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून निर्धारित समय से आगे बढ़ रहा है। तीन जून को केरल के तट पर पहुंचा मानसून कर्नाटक, आंध्र प्रदेश होते महाराष्ट्र के निचले इलाकों से आगे बढ़ रहा है। 15 जून तक मानसून के छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार पहुंचने की संभावना है। गुजरात, मध्य प्रदेश होते हुए 20 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड पहुंच सकता है। उत्तराखंड में सामान्य तौर पर मानूसन पहुंचने की तिथि 22 से 23 जून है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments