Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालकोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक कॉर्बेट नेशनल पार्क बंद, पर्यटकों...

कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक कॉर्बेट नेशनल पार्क बंद, पर्यटकों की बुकिंग के पैंसे होंगे रिफंड

रामनगर। कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरते हुए जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आगामी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। मंगवलार को इसके आदेश जारी किए गए। वहीं अब राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क को बंद करने के आदेश भी जारी हो सकते हैं।

हालांकि कॉर्बेट की ओर से विदेशी पर्यटकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा था। वहीं डीएम नैनीताल और पौड़ी जिले से लगातार संपर्क में थे। क्योंकि यहां विदेशी पर्यटकों का आगमन को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने की जरुरत थी।

कॉर्बेट प्रशासन की ओर से चीफ वाइल्ड लाइफ वॉर्डन को पत्र भेजा गया था, जिसमे कॉर्बेट पार्क को बंद करने की सिफारिश की गई थी। चीफ वाइल्ड लाइफ वॉर्डन ने संस्तुति करते हुए कॉर्बेट पार्क को 18 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया इस दौरान जिन पर्यटकों की बुकिंग हो गई थी, उनके रुपये रिफंड होंगे।

कोरोना संदिग्ध दंपती देहरादून रेफर
विकासनगर के डाक पत्थर से कोरोना संदिग्ध पति-पत्नी को देहरादून रेफर किया गया है। बताया गया कि उनमें कोरोना से मिलते-जुलते लक्षण हैं। संदिग्ध व्यक्ति की उम्र 55 साल है और वह विगत पांच मार्च को दुबई से भारत लौटे। दुबई में उनका बेटा रहता है।

वहीं दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने निर्देश पर अस्पताल में न्यू ओपीडी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर फ्लू ओपीडी शुरू कर दी गई है।

कोरोना वायरस के संबंध में आयुक्तालय खाद्य सरंक्षा व औषधि प्रशासन ने आज एक आदेश जारी किया है। जिसके तहत मेडिकल स्टोर द्वारा किसी भी व्यक्ति को बिना डॉक्टरी परामर्श के सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और दर्द से संबंधित दवा न देने को कहा गया है।

सिटी बसोें, ऑटो, विक्रम को सैनेटाइज के आदेश
देहरादून में सिटी बसों, ऑटो और विक्रम में सफर करने वाले यात्री संक्रमित न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने सभी सार्वजनिक वाहनों को सैनेटाइज करने के आदेश जारी किए हैं। आरटीओ डीसी पठोई की ओर से जारी आदेश में सिटी बस, ऑटो और विक्रम संचालकों को हिदायत दी है कि वे अपने-अपने वाहनों को सैनेटाइज किए बिना सवारी न बिठाएं। इसकी जांच को टीमें गठित कर दी गई हैं।

अब आधार केंद्र में बायोमीट्रिक देने पर खतरा नहीं

अब आधार केंद्रों पर बायोमीट्रिक देने पर घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने कोरोना वायरस से आमजन के बचाव के लिए कई उपाए किए गए हैं। अगर आप केंद्र में प्रवेश कर रहे हैं तो पहले आपका टैंप्रेचर चेक किया जाएगा। सामान्य होने पर आपके हाथों को सैनेटाइज किया जाएगा। तब जाकर आपके बायोमीट्रिक लिए जाएंगे।

यूआईडीएआई के जीएमएस रोड स्थित आधार केंद्र (निकट इंद्रापुरम) में यह नई व्यवस्था लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत सबसे पहले मुख्य गेट पर लोगों का टैंप्रेचर चेक किया जा रहा है। अगर टैंप्रेचर 100 पाया जाता है तो उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा।

फल-सब्जी से पहले ग्राहकों को सैनेटाइजर देंगे दुकानदार

निरंजनपुर मंडी में फल-सब्जी से पहले दुकानदार अपने ग्राहकों को सैनेटाइजर देंगे। इसके लिए मंडी में मंगलवार को जागरुकता अभियान चलेगा। इस दौरान मंडी समिति सभी दुकानदारों को सैनेटाइजर और मास्क बांटेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments