Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरकोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ऑपरेशन के डर से सुशीला तिवारी अस्पताल से...

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ऑपरेशन के डर से सुशीला तिवारी अस्पताल से फरार, लापरवाह अस्पताल प्रशासन ने पांच घंटे बाद दी पुलिस को सूचना

हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित गर्भवती ऑपरेशन के डर से अस्पताल से फरार हो गई। मामले में की लापरवाही भी सामने आई। घटना के पांच घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। दर्ज पते के हिसाब से पुलिस महिला को तलाशने भवाली पहुंच गई। बाद में पता चला कि वह पति संग गदरपुर में है। महिला के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिलासपुर निवासी एक युवक की ससुराल गदरपुर में है। इन दिनों वह पत्नी संग भवाली रहने के साथ एक होटल में नौकरी भी कर रहा था। पत्नी के गर्भवती होने की वजह से वह उसे लेकर पहले बीडी पांडे अस्पताल गया था। वहां चिकित्सकों ने एसटीएच के लिए रेफर कर दिया। एसटीएच में हुए कोविड टेस्ट में महिला संक्रमित निकली और बुधवार को उसे गायनी वार्ड में भर्ती कर दिया गया। मेडिकल चौकी इंचार्ज मनवर सिंह बिष्ट ने बताया कि बातचीत में डॉक्टरों ने महिला से कहा था कि डिलीवरी के समय ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है। जिसके बाद महिला घबरा गई।

उसकी इच्छा थी कि नार्मल डिलीवरी से प्रसव कराया जाए। यह बात उसने फोन पर अपने पति को भी बताई। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात नौ बजे करीब महिला अपने बेड से गायब हो गई। जबकि रात दो बजे एसटीएच प्रशासन ने घटना की जानकारी चौकी में दी। जिसके बाद सुबह पुलिस उसकी तलाश में भवाली तक पहुंच गई। बाद में पता चला कि पति-पत्नी की लोकेशन गदरपुर में महिला के मायके में है। इधर, चौकी इंचार्ज बिष्ट ने बताया कि दोनों पुलिस की निगरानी में है। जल्द गर्भवती को एसटीएच में भर्ती करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments