Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधखटीमा में शारदा नहर में मिले एक महिला व दो किशोरियों के...

खटीमा में शारदा नहर में मिले एक महिला व दो किशोरियों के शव, शिनाख्त व मौत का कारण जानने में जुटी पुलिस

खटीमा। उत्तर प्रदेश सीमा पर एक सनसनी वारदात सामने आई है। शारदा नदी छठ घाट पर में एक महिला व उसकी दो बेटियों के शव मिले हैं। तीनों के हाथ चुन्नी से बंधे हुए हैं। महिला की पहचान बुर्का पहनने की वजह से मुस्लिम बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ मनोज ठाकुर व कोतवाल नरेश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे। आस पास पूछताछ कर किसी ने भी महिला की शिनाख्त नहीं की। जिस पुलिस ने शवों को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

मझोला सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही ने बताया कि सीमा पर शारदा नहर स्थित रेलवे पुल छठ घाट है। सूचना मिली कि वहां पर एक महिला व दो बच्चियों का शव तैर रहा है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नदी से शव को बाहर निकलवाया। जहां तीनों के शवों के हाथ दो चुन्नियों से एक दूसरे से बंधे हुए थे। यह देखकर हर किसी की आंखें खुली की खुली रह गई।

चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना आत्महत्या का लग रहा है। महिला की उम्र 35 से 40 के बीच की है। बच्चिों की उम्र 10 से 12 साल की लग रही है। आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह रही है इसका पता शिनाख्त होने के बाद ही पता चल सकेगा। घटना से जुडी कोई जानकारी अभी नहीं मिली है। घटना दो घंटे पहले से लेकर रात के बीच तक होने का अनुमान है। शिनाख्त कराने के लिए आसपास गांव में जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments