Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डचट्टान दरकने से चीन सीमा को जोड़ने वाला मार्ग 18 घंटे रहा...

चट्टान दरकने से चीन सीमा को जोड़ने वाला मार्ग 18 घंटे रहा बंद

मुनस्यारी: चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़के मामूली बारिश में ही बंद हो जा रही हैं। कड़ी धूप के बीच हो रही हल्की बारिश से चट्टानें दरक जा रही हैं। मुनस्यारी क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाले मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर सैनर पुल के पास विशाल चट्टान दरक गई। जिसके बार करबी 18 घंटे मार्ग बंद रहा।

मुनस्यारी-मिलम मार्ग निर्माणाधीन है। उच्च हिमालय में मार्ग कटिंग का कार्य चल रहा है। मुनस्यारी से मालछू तक डामरीकरण का कार्य चल रहा है। अगले माह से उच्च हिमालयी  13 ग्रामीण माइग्रेशन की तैयारी कर रहे हैं।

इधर हल्की बूंदाबांदी में ही इस मार्ग में मुनस्यारी से कुछ किमी आगे सैनर पुल के पास विशाल चट्टान दरक गई और मार्ग बंद हो गया। मार्ग बंद होने से उच्च मध्य हिमालय के सैनर, क्वीरी, जीमिया , साईपोलू, बुई, पातों सहित उच्च हिमालय का सम्पर्क कट गया। इन गांवों का बाजार मुनस्यारी पड़ता है।

गुरु वार सायं को अचानक सैनर पुल के पास भारी चट्टान खिसकने से मार्ग हो गया। जिस कारण ग्रामीणों सहित अग्रिम चौकियों को जा रहे भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान भी फंस गए। बीआरओ द्वारा यहां पर लोडर मशीन लगा कर मलबा हटाया गया और शुक्रवार की सुबह नौ से दस बजे के बीच मार्ग खुला।

इस स्थान पर अभी भी चट्टान खिसकने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय जनता का कहना है कि मार्ग पर बिना बारिश के ही चट्टान खिसक रही हैं , ऐसे में मानसून काल में मार्ग के अधिकांशतह बंद रहने के आसार हैं। इस क्षेत्र में जून प्रारंभ से ही प्री मानसून बारिश होती है। मार्ग के मानसून काल में खुले रहने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments