Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कालेज की छत...

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कालेज की छत पर पेट्रोल लेकर चढ़े छात्र, हड़कंप

हल्‍द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र कॉलेज की छत पर चढ़ गए। गौरव संभल नाम का छात्र प्राचार्य कक्ष की छत पर पेट्रोल से भरी बोतल लेकर चढ़ गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ सिटी बीएस धौनी सहित पुलिस अधिकारी व कॉलेज के शिक्षक मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतरने के लिए मनाने में लगे।

एमबीपीजी कालेज में छात्रनेताओं ने बंद कराईं कक्षाएं
वहीं इससे पहले मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से नाराज छात्र नेताओं ने एमबीपीजी कालेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद परिसर में जुलूस निकालकर उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और छात्र राजनीति को खत्म करने का आरोप लगाया। इस दौरान सभी कक्षाएं बंद करा दी गई।

जिसके चलते कुछ देर तक विद्यार्थी महाविद्यालय परिसर में घूमते रहे और बाद में घर चले गए। मंगलवार को कालेज में प्राचार्य डा. एनएस बनकोटी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और कहा गया कि लगातार मांग के बावजूद राज्य सरकार और कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से चुनाव कराने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है।

हर बार चुनाव की तिथि जल्द घोषित करने का आश्वासन देकर चुप करा दिया जा रहा है। दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते चुनाव नहीं हो पाए हैं।

इस बार स्थिति सामान्य होने पर भी चुनाव को लेकर टालमटोली की जा रही है। जिसके चलते छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने के लिए मंच नहीं मिल पा रहा है और छात्र नेताओं को भी उभरने का मौका नहीं मिल रहा है। इस दौरान चीफ प्राक्टर संजय खत्री ने भी छात्रों को समझाने का प्रयास किया।

छात्र नेताओं ने मांगों पर कार्यवाही न होने पर बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है। इस दौरान संजय जोशी, निहित नेगी, संस्कार रस्तोगी, गीता कुंवर, चंद्रेश बजेठा, यश कुमार, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे।

एमबीपीजी कालेज में मंगलवार को छात्र नेताओं के आंदोलन के चलते सिर्फ दो पीरियड ही चल पाए। छात्र नेताओं का कहना था कि यदि विवि चुनाव कराने का इच्छुक नहीं है तो अन्य शैक्षिक गतिविधियां भी बंद होनी चाहिए। इस दौरान अधिकांश विभागों के गेट बंद नजर आए तो कुछ आधे खुले हुए मिले। विद्यार्थियों के घर चले जाने से महाविद्यालय परिसर में दोपहर 12.30 बजे तक सन्नाटा पसर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments