Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डछुट्टी पर हल्‍द्वानी आए सूबेदार छत पर मिले बेहोश, अस्पताल पहुंचने से...

छुट्टी पर हल्‍द्वानी आए सूबेदार छत पर मिले बेहोश, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

हल्द्वानी : महार रेजिमेंट शाहजहांपुर में तैनात सूबेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह नौ दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे। तीसरी मंजिल पर बेहोशी की हालत में मिले सूबेदार ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

गोविंदपुर गढ़वाल कमलुवागांजा निवासी 45 वर्षीय त्रिलोक सिंह कार्की पुत्र स्व. दिलीप सिंह कार्की वर्ष 1994 में महार रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। हाल में वह शाहजहांपुर में बतौर सूबेदार तैनात थे। पुलिस विभाग में तैनात मृतक के भजीते विजय सिंह कार्की ने बताया कि उसके चाचा छह सितंबर को छुट्टी पर घर आए थे।

बुधवार की सुबह पांच बजे वह अपने कुत्ते को लेकर घूमने के लिए गए थे। इसके बाद घर पहुंचे और निर्माणाधीन तीसरी मंजिल पर चले गए थे। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आए तो स्वजन देखने गए जहां वह बेहोशी की हालत में पड़े थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सूबेदार अपने पीछे पत्नी हेमा कार्की, बेटी मनीषा व बेटा हिमांशु को छोड़ गए। इधर, पुलिस के अनुसार स्वजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। बुधवार को ही रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments