Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधजालसाजों के झांसे में आया पुलिसकर्मी, 27 लाख गंवाये

जालसाजों के झांसे में आया पुलिसकर्मी, 27 लाख गंवाये

हल्द्वानी। शातिर युवक ने एक महिला के साथ मिलकर पुलिस कर्मी को 27 लाख रूपये का चूना लगा दिया। मताम प्रयास के बाद जब रकम वापस नहीं मिली तो पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कोतवाली परिसर में रहने वाले यातायात पुलिसकर्मी कुलवंत सिंह मूल रूप से शक्तिफार्म सितारगंज का निवासी है। उनका कहना है कि पत्नी के मुंहबोले भाई लालपुर नायक निवासी शिवकुमार के साथ उनकी मुलाकात वर्ष 2019 में हुई थी। शिवकुमार आरोपी महिला पुष्पा देवी के साथ रहकर मनी ट्रांसफर का काम करता था। इस बीच आरोपियों ने मनी ट्रांसफर के नाम पर उनसे कुछ धनराशि ले ली। वर्ष 2021 में कर्ज की बात कहकर आरोपियों ने लालपुर नायक में दो मंजिला घर खरीदने का आॅफर दिया। 48 लाख में सौदा तय कर पुरानी रकम के साथ कुल 27 लाख रूपये ले लिए। बहकावे में लेकर महज दस हजार का इकरारनामा किसी और के साथ कर दिया, कहना है कि उन्होंने रूपये वापस करने की बात कही तो आरोपियों ने दो बार फर्जी चेक थमा दिए। दोनों बार बैंक में चेक बाउंस हो गए। विरोध करने पर धमकी देने लगे। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की, तो एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखधड़ी की धराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments