Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदस नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस का विजय शंखनाद, यशपाल के...

दस नवंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस का विजय शंखनाद, यशपाल के स्वागत के बहाने होगा शक्ति प्रदर्शन

हल्द्वानी : पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य के स्वागत कार्यक्रम के जरिये कांग्रेस दस नवंबर को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन करेगी। विजय शंखनाद जनसभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत प्रदेश कांग्रेस के अन्य बड़े नेता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। वहीं, कई लोग दूसरे दलों का दामन छोड़ पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी ब्लाकों के पदाधिकारियों के अलावा फ्रंटल संगठनों को भी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2017 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा की सरकार बनने पर यशपाल को पुन: मंत्री बनाया गया। वहीं, संजीव ने नैनीताल सीट से विधायक चुने गए। 11 अक्टूबर को यशपाल व संजीव ने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के समक्ष घर वापसी करते हुए दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस बहाने कांग्रेस ने भी भाजपा को तगड़ा झटका दिया।

वहीं, अक्टूबर में होने वाली स्वागत यात्रा को आपदा की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अब जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि दस नवंबर को रामलीला मैदान में विजय शंखनाद जनसभा का आयोजन होगा। इस आयोजन के बहाने कांग्रेस सरकार के खिलाफ कुमाऊं में चुनावी बिगुल भी फूंकेगी। बहरहाल, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे के अलावा अन्य फ्रंटल संगठनों को तैयारियों में जुटने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments