Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदिल्ली-देहरादून रूट पर ड्यूटी होने के बाद भी अचानक गायब होने वाले...

दिल्ली-देहरादून रूट पर ड्यूटी होने के बाद भी अचानक गायब होने वाले पांच परिचालकों पर जुर्माना

हल्द्वानी : एमडी के आदेश पर परिवहन निगम ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। दिल्ली और देहरादून मार्ग पर ड्यूटी होने के बावजूद अचानक गायब होने वाले पांच परिचालकों के खिलाफ रोडवेज ने फिलहाल ढाई हजार का जुर्माना लगाया है। एआरएम ने स्टेशन प्रभारी को पत्र लिख कहा कि ड्यूटी को लेकर इनकी खास निगरानी की जाए। भविष्य में दोबारा पूर्व सूचना के गायब होने पर इन परिचालकों को पद से हटाया जाएगा। बकायदा रोडवेज में चस्पा सूची में इनके नाम भी सार्वजनिक किए गए हैं। इस कार्रवाई से अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा है।

रोडवेज में अक्सर चालक-परिचालक ऐन मौके पर गायब हो जाते हैं। जिस वजह से कई बार रूट पर गाड़ी भेजना मुश्किल हो जाता है। परिवहन निगम की आय पर असर पडऩे के साथ यात्रियों के सामने विभाग की छवि भी खराब होती है। वहीं, प्रबंध निदेशक का पद संभालने के बाद डा. नीरज खैरवाल ने सबसे पहले लापरवाह कर्मचारियों पर लगाम कसने के आदेश दिए। जिस वजह से रोजाना ऑफिस स्टाफ और वर्कशॉप से जुड़े कर्मचारियों की इन और आउट होते वक्त वाट्सएप से हाजिरी रिकॉर्ड रोज दो वक्त मुख्यालय भेजा जाता है। वहीं, 22 अगस्त को विशेष श्रेणी के परिचालक अनिल कुमार देहरादून, पूरन सिंह दिल्ली, दिनेश सिंह दिल्ली और 26 अगस्त को प्रेम सिंह और दिनेश भंडारी दिल्ली रूट पर नहीं गए। जबकि कागजों पर इनकी ड्यूटी चढ़ी थी। पांचों पर फिलहाल 500-500 रुपये जुर्माना लगाया गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments