Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेर रात पर्यटकों और कारोबारियों में मारपीट

देर रात पर्यटकों और कारोबारियों में मारपीट

रविवार की देर रात मल्लीताल माल रोड पर गाड़ी हटाने को लेकर पर्यटकों और व्यापारियों में मारपीट हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
रिक्शा स्टैंड क्षेत्र में एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के आगे पर्यटकों की कार खड़ी थी। बताया जा रहा है कि व्यवसायी ने कार मालिक से इसे वहां से हटाने को कहा। आरोप है कि वाहन मालिक ने कार हटाने से इन्कार किया और व्यवसायी से अभद्रता करने लगा। बात हाथापाई तक पहुंच गई। व्यवसायी का साथ देने के लिए आसपास के दुकानदार भी वहां आ गए, जबकि कुछ लोग पर्यटकों पक्ष में भी खड़े नजर आए। पर्यटकों का कहना था कि व्यापारी ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। उनके साथ आई एक गर्भवती महिला को भी पीटा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments