Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेशभर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का शानदार मौका, रानीखेत...

देशभर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का शानदार मौका, रानीखेत में कोटा भर्ती रैली 17 अक्टूबर से

रानीखेत : उत्तराखंड समेत देशभर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का शानदार मौका है। युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक होगी।

नोटिफिकेशन में निर्धारित सभी दस्तावेज जरूरी
पहले दिन अग्निवीर जनरल डयूटी के लिए उत्त्तराखंड के सभी जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। भर्ती अधिकारी के अनुसार भर्ती रैली में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिनके पास केआरसी द्वारा जारी भर्ती नोटिफिकेशन में निर्धारित सभी दस्तावेज पूर्ण होंगे।

पहले दिन उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को मौका
केआरसी के भर्ती अधिकारी ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कोटा भर्ती रैली का आयोजन 17 अक्टूबर से किया जाएगा। 17 को उत्त्तराखंड के सभी जिलों के लिए भर्ती होगी। 18 को दौड़ व शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच होगी।

19 से इन राज्यों के युवाओं की भर्ती
19 अक्टूबर को उत्त्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छतीसगढ़ व पूर्वोत्त्तर राज्यों के युवाओं की भर्ती होगी। 20 अक्टूबर को दस्तावेजों की जांच के बाद 21 अक्टूबर को सभी राज्यों के युवाओं (जिनके पास रिलेशन प्रमाण पत्र होगा) के लिए अग्निवीर टे्रडमैन की भर्ती होगी। 22 को दस्तावेजों की जांच होगी।

अंतिम दिन सभी राज्यों के युवाओं को मौका
भर्ती रैली के अंतिम दिन 23 अक्टूबर को सभी राज्यों के युवाओं के लिए अग्निवीर जीडी विशिष्ट खिलाडिय़ों की भर्ती के बाद उसी दिन प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। भर्ती अधिकारी ने कहा है कि रैली में वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे जिनके पास केआरसी मुख्यालय से जारी किया गया भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित प्रमाण पत्र उपलब्ध होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments