Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनए साल की पहली बर्फबारी से ढकी नैनीताल की वादियां, बर्फ की...

नए साल की पहली बर्फबारी से ढकी नैनीताल की वादियां, बर्फ की फुहारें देख खिले सैलानियों के चेहरे

नैनीताल: सरोवर नगरी की ऊंची चायनापीक की चोटी पर मौसम का पहला व हल्का हिमपात हो गया। जबकि नगर क्षेत्र में बर्फ के फुहारों के साथ ओले गिरे। शुक्रवार सुबह के समय हिमपात से सैलानियों के चेहरे खिल उठे।

अधिक समय बना नहीं रह सका बर्फबारी का यह मिजाज
चायनापीक समेत किलबरी व छाया वाले क्षेत्र में बर्फ की चादर सी बिछ गई। नगर के निचले क्षेत्र में ओले गिरने से प्रतीत होने लगा कि अब हिमपात भी देखने को मिलेगा, लेकिन बर्फबारी का यह मिजाज अधिक समय बना नहीं रह सका और हिमपात थम गया और तापमान अधिक होने के कारण बर्फ जल्द ही पिघल गई। जिस कारण सैलानियों का खुशी कुछ ही देर में सिमट गई।

बेतहाशा ठंड पड़नी शुरू हो गई
मौसम ने पुनः करवट बदली और मौसम भी साफ हो गया। धूप निकल आई और कुछ ही देर में बर्फ भी पिघल गई। इसके बाद धूप-छांव का खेल शुरू हो गया। मौसम में आए बदलाव से बेतहाशा ठंड पड़नी शुरू हो गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों को हीटर व आग का सहारा लेना पढ़ रहा है।

शुक्रवार रात तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना
इधर मौसम विभाग राज्य निदेशक डाक्‍टर बिक्रम सिंह के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व बारिश के आसार बने हुए हैं। शुक्रवार रात तक मौसम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना है

शनिवार दिन से मौसम में सुधार आ जाएगा। नैनीताल के पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू के अनुसार चायना पीक व किलबरी में एक इंच तक बर्फ पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments