Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल : 25 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों...

नैनीताल : 25 और लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, जिले में संक्रमितों की संख्या 110 हुई, कुमाऊं मंडल में संक्रमितों की संख्या हुई 166

कुमाऊं मंडल में संक्रमितों की संख्या 166 हो गई है। अब तक कोरोना से बचे पहाड़ के चंपावत जिले में सात और पिथौरागढ जिले में भी दो केस सामने आ गए हैं।

हल्द्वानी (नैनीताल) : आज रविवार को महाराष्ट्र से लौटे 65 और लोगों की रिपोर्ट आई, इसमें 25 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि एक दिन पहले ही 350 लोगों में से 55 लोग एक साथ पॉजिटिव मिले थे। इन सभी को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। इसी के साथ ही जिले में मरीजों की संख्या 110 हो चुकी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 21 मई को महाराष्ट्र से लौटे 106 और लोगों की रिपोर्ट आनी है। इसके साथ ही कुमाऊं मंडल में संक्रमितों की संख्या 166 हो गई है।

अब तक कोरोना से बचे चंपावत और पिथौरागढ भी आये चपेट में

अब तक कोरोना से बचे पहाड़ के चंपावत जिले में सात और पिथौरागढ जिले में भी दो केस सामने आ गए हैं। वहीं ऊधमसहिंनगर और अल्‍मोडा में शनिवार को तीन-तीन नए मामले सामने आने से हडकंप मचा है। अब कुमाऊं मंडल का कोई जिला कोरोना से मुक्‍त नहीं है। कुमाऊं में कुल संक्रमितों की संख्‍या 166 हो गई है। ऐसे में अब तक ऑरेंज जोन में शामिल नैनीताल जिले के रेड जोन में परिवर्तित होने की संभावना प्रबल हो गई है। बता दें कि कुमाऊं के दो जिले नैनीताल और यूएसनगर ऑरेंज जोन में शामिल हैं, जबकि चार जिले ग्रीन जोन हैं। नए मिले सभी संक्रमित प्रवासी हैं। कुमाऊं मंडल में संक्रमितों की संख्या 166 हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments