Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालनैनीताल जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक संपन्न, नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली...

नैनीताल जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक संपन्न, नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, सम्मान समारोह का आयोजन

नैनीताल– नैनीताल क्लब में शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्ष दीपा दरमवाल और उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों व अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह, विभागीय योजनाओं की जानकारी और जनसमस्याओं को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में अध्यक्ष पद पर पराजित प्रत्याशियों में से तीन सदस्य – पुष्पा नेगी, मीना चिलवाल और निधि जोशी ने शपथ ली। मीना चिलवाल और निधि जोशी ने अध्यक्ष के समीप जाकर शपथ ली, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने अध्यक्ष के पास जाने से इनकार करते हुए अपनी सीट पर ही शपथ ली। इस दौरान अध्यक्ष दीपा दरमवाल ने भी शपथपत्र हाथ में नहीं उठाया, जो चर्चा का विषय बना रहा।

बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) गोपाल गिरी गोस्वामी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर पंचायत सदस्यों से अपेक्षा की जा रही है कि वे जनसमस्याओं से जुड़े प्रश्न पहले से ही लिखित रूप में अधिकारियों को दें, ताकि अधिकारी बैठक में समुचित उत्तर और कार्य योजना के साथ उपस्थित हो सकें।

बैठक में उपजिलाधिकारी वीसी पंत, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, सीवीओ डॉ धीरेश जोशी, डीएचओ भावना जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन अपर मुख्य अधिकारी महेश कुमार ने किया।

मतदान दिवस पर कथित रूप से अपहृत पांचों सदस्य भी पहुंचे बैठक में
बैठक में उस समय हलचल देखने को मिली जब मतदान दिवस पर कथित रूप से लापता रहे पांचों सदस्य – डिकर मेवाड़ी, विपिन जंतवाल, दीप बिष्ट, प्रमोद कोटलिया और तरुण शर्मा – भी बैठक में पहुंचे। इनमें से तरुण, प्रमोद और विपिन एक साथ बैठे दिखाई दिए।

विशेष सम्मान और स्वागत
बैठक में दूसरी बार निर्वाचित हुईं मीना चिलवाल और पूनम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी
बैठक के दौरान नैनीताल क्लब के प्रवेश द्वार और सभागार के द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

उपस्थित गणमान्य सदस्य
बैठक में बहादुर नगदली, हेम नैनवाल, लीला बिष्ट, ज्योति आर्य, यशपाल आर्य, संजय बोहरा, जिशान्त कुमार, अनीता, रेखा, दीप आर्य, दीपा चंदोला, डॉ छवि कांडपाल बोरा, अरनव कंबोज, हेमा भट्ट, सीता देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments