Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल, मुक्तेश्वर समेत चार जगह दस डिग्री से नीचे पहुँचा पारा

नैनीताल, मुक्तेश्वर समेत चार जगह दस डिग्री से नीचे पहुँचा पारा

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। खासकर कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में पारा लगातार नीचे आ रहा है। उच्च हिमालयी इलाकों में हिमपात की वजह से आगे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को चार जगह पर न्यूनतम पारा दस डिग्री से नीचे पहुँच गया था। नैनीताल में 8.0, मुक्तेश्वर में 5.5, पिथौरागढ़ में 9.8 और चम्पावत में 6.4 डिग्री तक तापमान देखने को मिला। फिलहाल सात से 10 दिसंबर तक उत्तराखंड के किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन उधमसिंह नगर और हरिद्वार जैसे मैदानी जिले में मंगलवार और बुधवार को सुबह और शाम के वक्त हल्के कोहरे की संभावना जताई गई है। इस स्थिति में वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। पहाड़ पर और हिमपात होने पर तराई के इलाकों में पारा और नीचे आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments