Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ हुई जबरदस्त ओलावृष्टि;...

नैनीताल में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ हुई जबरदस्त ओलावृष्टि; ‘बर्फ’ से ढकी सरोवर नगरी

नैनीताल: सरोवर नगरी में शुक्रवार दोपहर को मौसम ने करवट बदली और तेज बारिश शुरू हो गई। इसी बीच जबरदस्त ओलावृष्टि होने लगी और सड़कों पर ओलों की बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई।

बारिश व ओलावृष्टि से पर्यटकों सहित स्थानीय लोग जहां-तहां ठिठकने को मजबूर हो गए और उन्हें सुरक्षित ठिकाने की तलाश करनी पड़ी। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यहां शुक्रवार सुबह हल्के बादलों के बीच धूप खिली थी, दोपहर को एकाएक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश व ओलावृष्टि से झील में गिरने वाले नाले उफान पर आ गए तो सड़कें जलमग्न हो गई। जलभराव से सड़कों पर जाम लग गया। स्कूली बच्चों की भी फजीहत हुई। वहीं नैनीताल में लंबे समय बाद तेज बारिश से लोग खुश नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments