Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल हाईकोर्ट के पास बीच सड़क पर गिरा बांज का विशालकाय पेड़,...

नैनीताल हाईकोर्ट के पास बीच सड़क पर गिरा बांज का विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचा होटल कर्मी

नैनीताल। शहर के हाईकोर्ट क्षेत्र में विशाल बांज का पेड़ हल्की हवा के साथ सड़क पर गिर गया। पेड़ सड़क से होते हुए सामने स्थित मनु महारानी होटल की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए होटल परिसर तक पहुँच गया। इस दौरान परिसर के आउट हाउस में रह रहे होटल कर्मी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। पेड़ गिरने के कारण बीते आधे घंटे से शहर में यातायात पूरी तरह से बाधित है। कालाढूंगी की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतार लगने के साथ ही तल्लीताल क्षेत्र में भी भारी जाम लग गया है।

सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम राहत कार्य में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार पूर्वाह्न करीब 11:15 बजे हाईकोर्ट परिसर के भीतर खड़ा बांज का पेड़ तेज आवाज के साथ गिर गया। पेड़ इतना विशाल था कि उसने सामने स्थित मनु महारानी की बाउंड्री वाल और बिजली के तारों को भी चपेट में ले लिया। पेड़ होटल के आउटहाउस की छत पर गिरा तो अंदर सोये कर्मी ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि गनीमत रही कि कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पेड़ को काटकर हटाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें करीब एक घंटा लगने का अनुमान है।

पेड़ ने रोक दिए वाहनों के पहिए 

हाई कोर्ट परिसर क्षेत्र में पेड़ गिरा तो शहर के यातायात का बुरा हाल हो गया। नैनीताल की ओर आ रहे वाहनों को कालाढूंगी रोड पर ही रोकना पड़ा। जिससे लंबी कतार लग गई। इधर तल्लीताल की ओर से आ रहे वाहनों की आवाजाही भी पुलिस को रोकनी पड़ी। जिससे तल्लीताल क्षेत्र में भी लंबा जाम लग गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments