Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपुरानी रॉयल्टी के सहारे उपखनिज ढोने पर वन विभाग ने किया डंपर...

पुरानी रॉयल्टी के सहारे उपखनिज ढोने पर वन विभाग ने किया डंपर सीज

लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में वन विभाग की गौला रेंज की टीम ने अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त एक डंपर को सीज किया है।

मंगलवार की सुबह तराई पूर्वी वन विभाग के गौला रेंज की वन विभाग की टीम गस्त पर थी। इस दौरान वन विभाग की टीम द्वारा हाइडिल के पास से उप खनिज ले जाते हुए एक वाहन संख्या यूके 04सीए 8557 को उप खनिज जांच हेतु रोका। जिसपर वाहन के चालक द्वारा सत्येंद्र कुमार तोमर के पट्टे की रॉयल्टी दिखाई गई। जिसमें 24 मई की 75 कुंटल की रॉयल्टी की कटी थी। इसकी वैधता 24 मई की रात को ही समाप्त हो गई थी।

वाहन का कांटा कराने पर वाहन में 96.60 क्विंटल उपखनिज लदा पाया गया। वन कर्मियों द्वारा वाहन के खिलाफ बिना वैध प्रपत्र के उप खनिज अभिवहन करने के अपराध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए वन अपराध दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।

गौला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी आरपी जोशी ने कहा कि अवैध खनन उत्पादन के खिलाफ वन विभाग की टीम सख्ती के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वन संपदा में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहन को पकड़ने वाली टीम में डिप्टी रेंजर प्रमोद बिष्ट, वन दरोगा भुवन त्रिपाठी, दिलीप मेवाड़ी, राजेंद्र पालीवाल एंव शिव सिंह मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments