Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी, एक तस्कर दबोचा

पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी, एक तस्कर दबोचा

देहरादून। संवाददाता। नैनीताल जिलें के काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस भारी सफलता हाथ लगी है। नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।

थाना काठगोदाम इंचार्ज नंदन सिंह रावत के अनुसार गोलापार काठगोदाम के पास से एक अभियुक्त सुनील कुमार उम्र-39 निवासी स्माईल गांव रोतक हरियाणा को पकड़ा गया। जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो आरोपी ने शराब तस्करी की बात को कबूल किया है। आरोपी एंडेवर कार में शराब को ठिकाने लगाने जा रहा था। जिसके कब्जे से 660 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। तस्कर पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments