हल्द्वानी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को पंतनगर से हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी और नैनीताल दोनों स्थानों के लिए विशेष डायवर्जन व ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
सीओ यातायात नितिन लोहनी ने जानकारी दी कि यह ट्रैफिक प्लान 27 और 28 अक्टूबर के लिए लागू रहेगा। सोमवार को सुबह 11 बजे तक, जब तक फ्लीट हल्द्वानी पार नहीं कर लेती, वीवीआईपी रूट पर सभी भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- फ्लीट पंतनगर से हल्द्वानी की ओर आने पर — हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जाने वाले सभी वाहनों को लालकुआं ओवरब्रिज से पहले डिवाइडर के पास रोका जाएगा।
- हल्द्वानी से ज्योलीकोट या नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों को — काठगोदाम के भीमताल तिराहे से वाया भीमताल मार्ग भेजा जाएगा।
- फ्लीट के मोतीनगर पास करने पर — हल्द्वानी से लालकुआं की ओर जाने वाले वाहनों को पुराना तीनपानी तिराहा पर रोका जाएगा।
- फ्लीट के तीनपानी तिराहा (डिबेर कट) पास करने पर — इंदिरानगर कट, गौलापुल, कुंवरपुर कट और खेड़ा चौकी के दोनों कटों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।
- फ्लीट के तीनपानी तिराहा (डिबेर कट) पास करने पर — इंदिरानगर कट, गौलापुल, कुंवरपुर कट और खेड़ा चौकी के दोनों कटों पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा।
इसके अलावा, पूर्व राष्ट्रपति के कैंची धाम से प्रस्थान करने से 15 मिनट पूर्व क्षेत्र में जीरो जोन लागू किया जाएगा, जिसमें आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें, अनावश्यक रूप से वीवीआईपी रूट पर न निकलें और ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें ताकि यात्रा व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

