Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपेट्रोल में पानी की शिकायत पर नोजल सील किया

पेट्रोल में पानी की शिकायत पर नोजल सील किया

हल्द्वानी। गौलापार में बीते सोमवार रात पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोल से पानी मिलने की शिकायत के बाद एक पेट्रोल पंप के नोजल को सील कर दिया है। इसके बाद पंप से लिए सैंपल को जांच के लिए भेज किया गया है।
क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गिरीश चन्द्र जोशी ने बताया कि गौलापार में स्टेडियम के पास एचपी का पंप है। पुलिस के माध्यक्ष से पता चला कि पंप के एक नोजल में पानी मिलने की शिकायत है। इसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पेट्रोल में पानी होने की पुष्टी हुई । पूछताछ में पंप स्वामी ने बताया कि उनका एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के नोजल काफी समय से बंद चल रहा था। कुछ रोज पूर्व उन्होंने तीन हजार लीटर तेल मंगाया था, उसके बाद नोजल से तेल की बिक्री शेरू कर दी थी। टीम ने उक्त नोजल को सील कर दिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments