Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफेसबुक से दोस्ती कर नाबालिग छात्रा को भगा ले गया युवक, पुलिस...

फेसबुक से दोस्ती कर नाबालिग छात्रा को भगा ले गया युवक, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रामनगर : एक युवक ने पहले फेसबुक पर छात्रा से चैटिंग की। इसके बाद उनमें नजदीकी बढ़ी और दोस्ती हो गई। मौका मिलने पर युवक नाबालिग छात्रा को अपहरण कर भगा ले गया। छात्रा के स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुवार को एक छात्रा के स्वजन राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिले। स्वजनों ने बताया कि उनकी पुत्री 11 वीं की छात्रा है। दो दिन पहले मंगलवार को उनकी पुत्री किसी काम से घर से गई थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी। बाद में उन्हें पता चला कि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवराज यादव से उनकी पुत्री की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। इस बीच युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

आरोपित युवक शातिर व चालाक किस्म का है। युवक उनकी पुत्री मानसिक व शारीरिक शोषण कर सकता है। उनका बेटी से किसी तरह से संपर्क अब तक नहीं हो पाया है। लोहनी ने कोतवाल आशुतोष सिंह से फोन पर बात की। कोतवाल ने स्वजनों की तहरीर मिलने पर आरोपित युवक के खिलाफ आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस छात्रा को बरामद करने के लिए आरोपित की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments