Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबड़े भाई की शादी से पांच दिन पहले युवक ने फांसी लगाकर...

बड़े भाई की शादी से पांच दिन पहले युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सितारगंज। नगर स्थित चिंतिमजीरा में अज्ञात कारणों की वजह से एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिंतिमजीरा वार्ड संख्या एक निवासी मुकेश कनौजिया पुत्र प्रेम कनौजिया 22 ने अज्ञात कारणों की वजह से अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि 20 मई को मझले बेटे धर्मवीर की शादी की वजह से घर में काफी कामकाज थे। जिसके लिए सुबह करीब छह बजे जब बड़े बेटे की पत्नी ने मुकेश को जगाने के लिए उसके कमरे का दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। कमरे में मौजूद पंखे से मुकेश का शव लटका हुआ था। जिसे देख शादी की खुशियों से चहक रहे घर में गम का मातम छा गया।

मुकेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसने 12वीं पास कर किच्छा स्थित सूरजमल पॉलिटेक्निक कॉलेज कोर्स कर रखा था। वही प्रधानाचार्य के घर पर हुई घटना की सूचना मिलते ही चेयरमैन हरीश दुबे, खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा गौरव व आदि लोगों ने पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। सरखड़ा चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments