Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधबदला लेने का नया तरीका भतीजे की शादी में कर दिया कुछ...

बदला लेने का नया तरीका भतीजे की शादी में कर दिया कुछ ऐसा काम दंग रह गए देखने वाले

रामनगर थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पर छोई निवासी  शिकायतकर्ता ने एक अनोखी शिकायत की है पहले से ही रंजिश रखने वाले उसके भाई ने शिकायतकर्ता के बेटे की शादी में अनोखी दुश्मनी निकालने का अलग तरीका खोज लिया शादी के समय फर्जी कार्ड बांट कर अराजक तत्व और लेबर , मजदूरों को कार्ड बांट कर बरात का माहौल खराब करने की साजिश रची जी हां ऐसा मामला पहुचा है रामनगर थाने में यहां पर इस तरह की गंभीर और सब से हटकर झगड़ा सामने आया है अब इस पूरे मामले पर पुलिस जांच कर रही है बताया जा रहा है कि दूल्हे के चाचा का मन जब इतना सब कुछ करने से भी नहीं भरा तो दूल्हे के रिश्ते के भाई के हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया इन सबके बाद साजिशकर्ता फिलहाल फरार है पुलिस इस वक्त मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही साजिशकर्ता के खिलाफ कार्रवाई कर उसकी धरपकड़ करेगी.

वैसे तो देश और दुनिया से अलग अलग तरीके से लड़ाई झगड़े के मामले सामने आते हैं लेकिन इस मामले ने अलग ही लड़ाई को रंग दिया है जिसमें कोरोना को देखते हुए दूल्हे के घर वालों ने 80 से 100 लोगों को निमंत्रण दिया था जिससे कि कोरोना के चलते अधिक लोगों को नहीं बुलाया गया था लेकिन चाचा ने ऐसी साजिश रची कि वहां अफरा-तफरी मच गई और हर वर्ग के लोग शादी में पहुंच गए जब दूल्हे के परिवार ने लोगों से पूछा कि आप शादी में कैसे पहुंच गए तब जाकर मामले का खुलासा हुआ कि दूल्हे के चाचा ने अपनी पुरानी रंजिश निकालने के लिए शादी के फर्जी कार्ड छपवा कर पूरे गांव में और मजदूर लेबर वाले लोगों को भी काड दे दिए जिससे कि शादी में खनन पढ़ सके..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments