Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबरात में देर रात बैंड बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा भारी...

बरात में देर रात बैंड बजाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा भारी भरकम चालान

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में देर रात में बैंड बजाकर थिरक रहे बरातियों और बैंड स्वामी को जश्न मनाना महंगा पड़ गया। रात को बैंड की आवाज से परेशान लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बड़ी चालानी कार्रवाई कर दी।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बुधवार  रात करीब 11 बजे धर्मशाला से सिटीजन होटल की ओर एक बरात निकल रही थी। इस दौरान बराती बैंड में धूम-धड़ाके के साथ झूमते नाचते हुए जा रहे थे। देर रात बैंड की आवाज से आसपास के लोग परेशान हो गए। लोगों ने पुलिस से शिकायत करते हुए शोरगुल बंद करने की गुहार लगाई। सूचना के बाद देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंड बंद कराया।

बैंड स्वामी व बरात के मुखिया पर गिरी गाज
एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार रात 10 बजे के बाद शहर में कहीं भी ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित है। बरातियों व बैंड मास्टर द्वारा नियमों का उलंघन किया गया है। जिसके चलते बरेली बहेड़ी निवासी बैंड स्वामी रईस अहमद के खिलाफ पांच व बरात के मुखिया धोबीघाट तल्लीताल निवासी रोहित चौधरी के खिलाफ 10 हजार की चालानी कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments