Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबलियानाला प्रभावितों ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री का विरोध

बलियानाला प्रभावितों ने किया केंद्रीय राज्य मंत्री का विरोध

नैनीताल। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को बेतालघाट के बाद सोमवार को नैनीताल में भी आपदा प्रभावितों के विरोध का सामना करना पड़ा।सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट बलियानाला में हो रहे भूस्खलन से प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए रईस होटल से लगे हरिनगर क्षेत्र में पहुंचे। जैसे ही लोगों को केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट के पहुंचने की जानकारी हुई तो उन्होंने एकत्र होकर उनका विरोध करना शुरू कर दिया। भूस्खलन प्रभावितों का कहना था कि बलियानाला क्षेत्र में पिछले कई दशकों से भूस्खलन हो रहा है। प्रशासन की ओर से बरसात में ही यहां रह रहे लोगों की याद आती है और उन्हें जबरन शिफ्ट किया जाता है, लेकिन भूस्खलन पर रोक लगाने का कोई स्थायी हल आज तक नहीं निकाला जा सका है।
विरोध कर रहे लोगों ने ठोस कारवाई न होने पर विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने तक की धमकी दे डाली। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रभावितों को आश्वस्त किया कि उन्हें दुर्गापुर समेत अन्य स्थानों पर विस्थापित कराया जाएगा। इस पर विरोध कर रहे लोग शांत हो गए। तत्पश्चात भट्ट ने क्षेत्र से विस्थापित लोगों का हाल जाना। भट्ट ने कहा कि विस्थापितों को अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments